about Us -  Shahid Domeshwar Sahu Government College Jamgaon,Durg (C.G.)

About Us

महाविद्यालय की स्थापना सन 2011-12 में हुई I छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने अपने पत्र क्र. / 823 / आ.उ.शि. / यो. / रायपुर दिनांक 23.06.2011 के तहत कला, वाणिज्य, एवं विज्ञान संकाय में कक्षा प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की I जिसके अंतर्गत विज्ञान संकाय में रसायनशास्त्र, जन्तुविज्ञान, वनस्पतिशास्त्र’ कला संकाय में भूगोल, इतिहास, राजनितिशास्त्र के साथ – साथ वाणिज्य संकाय के विषयों में स्नातक स्तर की कक्षाओं में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की गई I

महाविद्यालय जामगाँव (आर.) उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भवन में प्रथम वर्ष की कक्षाएं सिर्फ 251 छात्र - छात्राओं के साथ प्रारंभ हुआ, तथा वर्तमान में 1028 छात्र – छात्रायें अध्ययनरत है I छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित यह महाविद्यालय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से सम्बंधता प्राप्त शासकीय महाविद्यालय है I वि.वि. के आदेश दिनांक 23.12.2012 के द्वारा विभिन्न कक्षाओं के लिये सम्बंधता प्रदान की गई है I संस्था में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन की व्यवस्था है, तथा विश्वविद्यालय के नियमों व शर्तों के अधीन परीक्षाएँ संचालित होती हैI

0+ Years of Excellence
0+ Years of Our Courses
0+ Years of Expert Faculties
0+ Years of Happy Students

Principal's Desk

principal - Shahid Domeshwar Sahu Government College Jamgaon,Durg (C.G.)

Dr. K.R. Mandavi

Principal,
Shahid Domeshwar Sahu Government College Jamgaon,Durg (C.G.)

दुर्ग जिले के दक्षिर्ण पाटन मे संचालित दुर्ग विश्‍वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त यह विश्‍वविद्यालय सुदूर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकताओं की सतत् पूर्ति कर रहा है| सन् 2011 मै अपनी स्थापना के बाद शासन द्वारा नवनिर्मित भवन मै शासकीय महाविद्यालय दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ ज्ञान का आलोक प्रसारित कर रहा है| महाविद्यालय लगभग 1028 विद्यार्थियों को कला, वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों में स्नातक की शिक्षा उपलब्ध करा रहा है|

महाविद्यालय अध्ययन-अध्यापन के साथ ही एन.एस.एस., रेडक्रास, क्रीड़ा, बागवानी एवं रुसा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृतसंकल्प है| महाविद्यालय अपने जिज्ञासु विद्यार्थियों, उत्कृष्ट शिक्षण संकाय और सक्षम समर्पित स्टाफ के द्वारा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली अपनी उपलब्धियों पर गर्व है| आशा है आप सब के लिये यह वेबसाइट उपयोगी होगा|

© 2025 Shahid Domeshwar Sahu Government College Jamgaon,Durg (C.G.). All Rights Reserved. Developed by Ravi Solutions